मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के उपचार की सभी आवश्यक दवाओं की बैकअप सहित पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये
जिला चिकित्सालयों, मेडिकल काॅलेजों तथा चिकित्सा संस्थानों में औषधियों एवं आॅक्सीजन की सुचारु व्यवस्था बनायी रखी जाए
काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग का कार्य पूरी तेजी से संचालित किया जाए, इसके लिए सर्विलान्स टीम की व्यवस्था को और मजबूत बनाएं
लखनऊ व कानपुर नगर में उपचार व्यवस्था को और सुदृढ़ किये जाने के निर्देश
अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य तथा अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज जनपद लखनऊ की चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा करें-सीएम योगी
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य जनपद कानपुर नगर की चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा करें-सीएम योगी
सफलतापूर्वक उपचारित किये गये रोगियों की इलाज विधि का बारीकी से अध्ययन किया जाए, इससे अन्य मरीजों का सफल इलाज करने में मदद मिलेगी-सीएम योगी
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा को मेडिकल काॅलेज व चिकित्सा संस्थानों में तथा अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य को जिला चिकित्सालयों में इसकी समीक्षा कराने के निर्देश
जनता को उचित मूल्य पर सब्जियां उपलब्ध कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाये जाएं-सीएम योगी
आलू, प्याज, टमाटर की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश
धान क्रय केन्द्रों की संख्या में वृद्धि का आकलन कर इसे लागू किया जाए-सीएम योगी
आत्मनिर्भर भारत अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण प्रदान करने की कार्ययोजना बनायी जाए-सीएम योगी
उद्यमियों, बेरोजगारों तथा अन्य पात्र लोगों को ऋण उपलब्ध कराने के जनपदवार लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए इसकी पूर्ति सुनिश्चित की जाए-सीएम योगी

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-