April 20, 2026

वाराणसी :न्यूज पुलिस परीक्षा में पकड़े गए (मुन्ना भाई)

Spread the love

संवाददाता , सियाराम मिश्रा

वाराणसी :पुलिस परीक्षा पास कराने वाले गिरोह के सरगना उपेंद्र ने अभ्यर्थियों से डेढ़-डेढ़ लाख रुपये में पास कराने का ठेका
लिया था । उसने साल्वरों को सात-सात हजार रुपये दिए थे , वादा किया था कि परीक्षा पास होने वाले अभ्यर्थियों से पैसे मिलने पर सभी को 50-50 हजार रुपये और दिए जाएंगे ।
पकड़े गए मुन्ना भाई ने बताया कि वे इलाहाबाद में मऊआइमा इलाके के देवगलपुर गांव निवासी उदयराज तथा हंडिया में जैतापुर गांव के हरेंद्र कुमार की जगह परीक्षा देने आए थे । इसके अलावा इलाहाबाद में ही सरायइनायत में रिठैया गांव के रवि कुमार रजक , मलवा खुर्द सहसों झूंसी निवासी धर्मेंद्र कुशवाहा बिहार में मुंगेर के रजनीश कुमार का भी नाम सामने आया है । दो अन्य के नाम गिरफ्तार आरोपी नहीं बता सके । यह भी बताया कि उनके कुछ अन्य साथी लखनऊ और कानपुर में भी परीक्षा देने गए हैं । इनकी तलाश में पुलिस ने दबिश दी तो लखनऊ में ही एक पकड़ा गया । गिरफ्तार साल्वर चंद्रशेखर ने बताया कि सरगना उपेंद्र उसे पहले पटना में मिला था । बृहस्पतिवार को कैंट स्टेशन पर मिलने आया और सात हजार रुपये दिया ।
गिरफ्तार आरोपियों के हवाले से पुलिस का दावा है कि फरार सरगना उपेंद्र इसके पहले भी रेलवे तथा पुलिस भर्ती बोर्ड की परीक्षाओं में अभ्यर्थियों से पास कराने का सौदा कर साल्वरों को बैठा चुका है । इलाहाबाद पुलिस और एसटीएफ से इस बाबत जानकारी जुटाई जा रही है ।