July 16, 2026

चोलापुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता- दीपक सिंह

Spread the love

*वाराणसी चोलापुर*

 

*चोलापुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता*

 

चोलापुर क्षेत्र में मुर्दहा पुलिस चौकी अंतर्गत चौकी प्रभारी प्रेम नारायण विश्वकर्मा अपने क्षेत्र में अपने सहयोगियों के साथ शाम में क्षेत्र में गश्त कर रहे थे उसी दौरान दैत्रा वीर मंदिर के पास अटेशुआ पाही शिव मंदिर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया उसकी तलाशी के दौरान उसके पास से 1250 ग्राम गांजा और 1800 रुपए नगद बरामद किया गया पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम प्रमोद कुमार श्रीवास्तव पुत्र स्वर्गीय कैलाश लाल उम्र लगभग 41 वर्ष निवासी गणेशपुर डीएलडब्ल्यू थाना मडूवाडीह वाराणसी बताया गया गिरफ्तार करने वाली टीम चौकी प्रभारी प्रेम नारायण विश्वकर्मा, का0 मुरारी यादव, का0 वसीम खान व का0 मनोहर यादव ने क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अभियुक्त को गिरफ्तार किया और चोलापुर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।