May 6, 2026

लाठियों से पीट – पीटकर साधु की हत्या- अजय मिश्रा

Spread the love

कन्नौज

 

साधु की हत्या से सनसनी

लाठियों से पीट – पीटकर साधु की हत्या

 

फोन चोरी की शिकायत पर हत्या

कुटिया से साधु का फोन चोरी हुआ था

 

चोर के परिजनों से साधु ने शिकायत की

 

इससे नाराज दबंगों ने साधु की हत्या की

 

सदर कोतवाली के भाऊ खुर्द का मामला

 

सादर अवगत कराना है कि ग्राम भाऊखुर्द थाना कोतवाली कन्नौज के सालिकराम रैदास उम्र 70 वर्ष (निसंतान) कुटिया बनाकर गांव में अकेले रहते थे। बाबा के मोबाइल फोन को गौरव कुशवाहा उम्र 14 वर्ष द्वारा चुरा लिए जाने की शिकायत उसके घरवालों से करने पर आज प्रातः 8 बजे बाबा सलिकराम को गौरव कुशवाहा के घर के लोगों ने मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गए ।उनको गांव वालों द्वारा जिला अस्पताल कन्नौज ले जाया गया था जहां से हैलट कानपुर रेफर किया गया था ।वहां इलाज के दौरान बाबा सालिकराम की मृत्यु हो गई ।बाबा सालिकराम के भतीजे कमलेश की तहरीर पर गौरव के परिवार के छह व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 530/ 2020 धारा 147 /149 /304 भारतीय दंड विधान व 3(2)5 एससी एसटी एक्ट थाना कन्नौज पर पंजीकृत किया गया है और तत्परता से कार्यवाही करते हुए चार अभियुक्तगण-

1. नेमीचंद पुत्र भगवानदास निवासी ग्राम भाऊ खुर्द थाना कोतवाली कन्नौज

2.तेजराम पुत्र भगवानदास पता उपरोक्त

3.रामकिशुन पुत्र स्वर्गीय राम भरोसे पता उपरोक्त

4. रिंकी पत्नी अमर सिंह पता उपरोक्त को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया गया है।

सादर

पुलिस अधीक्षक कन्नौज