June 22, 2026

सपा सांसद आज़म खान के करीबियों के खिलाफ कार्यवाही का दौर लगातार जारी- अजय मिश्रा

Spread the love

*लखनऊ*

सपा सांसद आज़म खान के करीबियों के खिलाफ कार्यवाही का दौर लगातार जारी,

 

सपा सांसद आजम खान के रिश्ते में बहन लगने वाली निखत अफलाक के बंगले का आवंटन लखनऊ नगर निगम निरस्त करेगा,

 

आवंटन निरस्त को लेकर उनको नोटिस जारी कर दी गई और बंगले पर भी नोटिस चस्पा कर दी गई है,

 

रिवर बैंक कॉलोनी का यह बंगला  नगर निगम की ओर से वर्ष 2007 में किराए पर आवंटित किया गया था,

 

नोटिस बंगले पर भी चस्पा की गई है और निखत के रामपुर स्थित आवास पर भी भेजी गई है,

 

नोटिस में कहा कि आवंटी बंगले में नही रहती हैं और बंगला खाली पड़ा है। आवंटी अपने रामपुर आवास पर ही रहती हैं,

 

नोटिस का जवाब देने के लिए आवंटी को एक सप्ताह का समय दिया गया है,

 

रिवर बैंक कॉलोनी का यह बंगला करीब 6000 स्क्वायर फीट का है।