बिहार से MVD INDIA NEWS के लिए मो0 नदीम अख्तर की रिपोर्ट
जिला कटिहार आजमनगर-गायघट्टा सड़क जर्जर नहीं हो रही सड़क की मरम्मत कार्य बरहट गांव के लोग खुद सड़क पर उतर कर जल निकासी के लिए कर रहे कार्य
बता दें कि आजमनगर गायघट्टा वाया शीतलमनी सड़क मरम्मत नहीं होने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। इस सड़क पर चलना दूभर हो गया है। आए दिन हादसे होते रहते हैं। इसके बाद भी विभागीय अधिकारियों की नींद नहीं टूट रही है। जबकि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे में जलजमाव की समस्या हो गई है जिससे सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है इसी कारण लोग बरहट गांव के पास सड़क से जल निकासी को लेकर खुद सड़क के साइड में नाला खोदकर जल निकासी कर रहे हैं ताकि लोग सड़क पर पैदल चल सके वही नागरिक सेवा मोर्चा के संयोजक अंजार आलम तथा, सेवादल के जिला सचिव नूर इस्लाम व वार्ड सदस्य कालू सार्मा ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों से भी गुहार लगाई गई लेकिन कोई खास असर नहीं हुआ। जबकि कुछ महीने बाद विधानसभा कि चुनाव भी होने वाला है लेकिन उक्त क्षेत्र से विधायक व मंत्री विनोद कुमार सिंह है इसके बावजूद भी उक्त सड़क पर चलना लोगों का दुर्लभ हो गया है लोगों ने कहा कि सिर्फ हम लोगों को आश्वासन मिलता है कि जल्द ही सड़क सही हो जाएगी कि यदि सड़क की मरम्मत जल्द नहीं शुरू की गई तो हम लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सारी जवाबदेही जिला प्रशासन व संबंधित विभाग के अधिकारियों की होगी। कारण कि अब हम लोग हर जगह से गुहार लगाकर थक चुके हैं। 18 किलोमीटर लंबी यह सड़क जो आजमनगर प्रखंड मुख्यालय को पश्चिम बंगाल से जोड़ती है इस सड़क से चलना मुश्किल हो जाता है।



More Stories
एक लाख रुपया घूस लेते ASI को किया गिरफ्तार – नूर मोहम्मद
गोकुलधाम मैरेज हाउस में 15 लाख की चोरी – सौरभ मिश्रा
लखनऊ के डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल (सिविल) के चार डाक्टर और हुए कोरोना संक्रमित-अजय मिश्रा