April 19, 2026

चोरों के हौसले बुलंद लगातार चोरियो से ग्रामीण हुये भयभीत और इधर पुलिस मौन-दीपक सिंह

Spread the love

वाराणसी चोलापुर

चोरों के हौसले बुलंद लगातार चोरियो से ग्रामीण हुये भयभीत और इधर पुलिस मौन

    
चोलापुर क्षेत्र -थाना क्षेत्र के गोसाईपुर चौकी के अंतर्गत ग्रामसभा नेहिया (बुढ़वा) में बीती रात चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। विगत इधर बीच कुछ महीनों से चोलापुर क्षेत्र में लगातार चोरिया हो रही है। थाना की पुलिस एकदम से अपने को मौन धारण की हुई है ।इसी थाना क्षेत्र में कल स्वर्णकार की दुकान से भी चोरियां हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्णा प्रसाद सिंह एक खरी चुनी की दुकान नजदीकी बाजार भोपापुर में स्थित है और उसी दुकान पर काशी गोमती ग्रामीण बैंक से दुकान के नाम पर लोन लीया गया है और उसी अकाउंट से कल दोपहर लगभग 2: 30 बजे ₹100000 निकालकर दुकान में सामान लाने के लिए घर ले आए लेकिन बीती रात में बेखौफ चोरों ने घर के पीछे के ईट के देवाल व दरवाजे को तोड़कर अलमारी में रखा ₹100000 और एक सोने की चेन व एक सोने की अंगूठी को चुरा कर भाग गए।सुबह उठने पर घरवाले अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली हुई है। और उसमें से ₹100000 व एक अंगूठी गायब दिखी पीड़ित व्यक्ति इसकी सूचना 112 नंबर पुलिस को सूचित किया और मौके पर पहुंचे पीआरबी के जवान तथा स्थानीय चौकी प्रभारी ने मौके का मुयाना किया और पीड़ित को चौकी पर जाकर लिखित तहरीर देने को कहा। और पीड़ित के द्वारा लिखित तहरीर पाने के बाद चौकी प्रभारी ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।