चोरों ने चौथी बार किया हाथ साफ
वाराणसी/चोलापुर थाना क्षेत्र के टिसौरा “बभनपुरा” में कृष्णा सेठ की सराफा की दुकान में बीती रात चोरों ने हाथ साफ किया।मिली जानकारी के अनुसार रोज की तरह कृष्णा सेठ अपने पुत्र अवधेश सेठ के साथ अपनी सराफा की दुकान बन्द करके अपने निजी आवास जो दानगंज बाजार में है वहा चले।और सुबह दुकान खुली तो देख कर होस उड गया ।चोरों ने उनकी सराफा की दुकान से 700 ग्राम चांदी व कुछ नगदी लेकर फरार हो गए।चोरों ने पिछले से छलदीवारी फान कर दरवाजे को तोड़ कर दुकान के अन्दर प्रवेश किया था।जहां पर चोरों ने अपने काम को अंजाम दिया।जानकारी के अनुसार कृष्णा सेठ की दुकान में ये पहली बार चोरी नहीं हुई बल्कि पिछले दिनों में तीन बार और भी चोरी हो चुकी हैं। चोरी केवल कृष्णा सेठ के ही सराफा की दुकान में ही क्यों?कारण क्या हैं । मौके पर डायल 112 मौजूद,चोलापुर पुलिस कर रही मामलें की जाँच।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-