April 20, 2026

सरकारी कार्यालयों में नहीं रहा सरकारी नियमों का डर- दीपक दींह

Spread the love

वाराणसी फुलपुर

सरकारी कार्यालयों में नहीं रहा सरकारी नियमों का डर

नियमों को ताक पर रख कर मंगारी बाजार पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी बिना मास्क लगाए के कर रहे हैं काम

   

फूलपुर/क्षेत्र के मंगारी बाजार स्थित पोस्ट ऑफिस व बैंकों में सोशल डिस्टेंसिंग की खुली धज्जियां उड़ाई जा रही हैं प्राय: आए दिन बैंक व पोस्ट ऑफिस के सामने बहुत ही ज्यादा भीड़ एक साथ ईकट्ठा दिखाई देती है और वहां के लोग एक दूसरे से एकदम सटे हुए खड़े दिखाई देंगे और ना ही वहां के कर्मचारी अपने केबिन में मास्क लगाकर काम करते हुए दिखाई देगे इनके ऊपर सरकारी नियमों का कोई भी असर दिखाई नहीं देगा और ना ही काउंटर पर इनके द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहा जाएगा जबकि कुछ दिनों पूर्व मंगारी बाजार को हॉटस्पॉट घोषित किया गया था और वहां पर कई कोरोना पेशेंट पाए गए थे लेकिन यहां पर स्थित बैंक व पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों में इसका कोई असर नहीं है और आए दिन इन सभी कार्यालयों के सामने भीड़ इकट्ठा रहती है।