वाराणसी चोलापुर
बिजली के झटके से छत से गिरने पर हुई युवक की मौत
चोलापुर/क्षेत्र के गोसाईपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम सभा पलाहीपट्टी निवासी मनोज उर्फ वीरू पुत्र स्वर्गीय चेतू राम उम्र लगभग 35 वर्ष अपने ही गांव के समीप पलाहीपट्टी चौराहे के पास नव निर्माण मकान पर राजगीर मिस्त्री का कार्य कर रहा था उसी दौरान वह विद्युत करंट की चपेट में आ गया जिससे वह छत से नीचे आ गया और इसकी जानकारी वहां पर कार्य कर रहे और मजदूरों को हुई तो उन्होंने आनन-फानन में स्थानीय चिकित्सालय ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया उसके बाद इस घटना की सूचना जब परिवार वालों को कोई तो कोहराम मच गया प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के परिवार में पत्नी नगीना उम्र लगभग 32 वर्ष व एक लड़का और एक लड़की है और मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने बॉडी को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराने हेतु शहर के लिए भेजा।





More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
गड्ढे मे फंसकर अनियंत्रित कार रेलवे ट्रैक पर चढ़ी, युवक की मौत-