आजमनगर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फर्स पर मरीजों को लिटा कर किया जा रहा है इलाज करोड़ों की लागत से बनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फिर भी फर्श पर होता है मरीजों का इलाज डॉक्टरों की लापरवाही, परिजन होते हैं परेशान
आजमनगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण करोड़ की लागत से हुआ है। बाहर से सुंदर दिखने वाले अस्पताल भवन में अव्यवस्थाओं का अंबार है। परिवारिक मारपीट में घायल मरीजों को अस्पताल में इलाज फर्श पर लेटाकर किया जाता है। अस्पताल कर्मियों की लापरवाही के चलते मरीजों के साथ उनके परिजन को दोहरी समस्या से गुजरना पड़ता है।
हमेशा से अव्यवस्थाओं के लिए चर्चाओं में रहने वाले आजमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो घायल को बेड तक नसीब नहीं हो रहा है। मंगलवार को अमरसिंहपुर पंचायत के दुबरा गांव में आपसी पारिवारिक विवाद में घायल हुए पश्चिम बंगाल के हरिशचंद्रपुर थाना क्षेत्र से आय खिदिरपुर निवासी शेख नईब 42 वर्ष व शेख साबिर 45 वर्ष पिता इम्तियाज जो अपने बहन सबनम खातून के घर झगड़े की पंचायती को लेकर पहुंचे थे इसी को लेकर दोनों पक्छ में मारपीट हो गई जिसे इलाज के लिए घायलों को आजमनगर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, गंभीर घायल होने पर भी दोनों घायल को नीचे फर्श पर ही लेटा रहना पड़ा, फर्श पर ही डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार भी किया।
स्वास्थ्य केंद्र पर ना तो स्ट्रैक्चर मिला, ना कोई स्वास्थ्य कर्मी। करोड़ों रुपए की लागत से बने अस्पताल भवन में अव्यवस्थाएं होना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही उजागर करती है।







More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-