वाराणसी चोलापुर:बोलेरो के धक्के से एक व्यक्ति की मृत्यु और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल*
चोलापुर/क्षेत्र के गोसाईपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्रामसभा भोपापुर में सामने से आ रही बोलेरो के धक्के से बाइक सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरनाथ और गोविंद निवासी गोसाईपुर छोटा पूरा अपने घर से सब्जी लेने के लिए बाइक से निकट बाजार प्रेमनगर गए थे वहां से वापस आते वक्त विपरीत दिशा चौबेपुर से बाबतपुर की तरफ जा रही बोलेरो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी जिससे मौके पर अमरनाथ गौड़ पुत्र हेमराज गौड़ उम्र लगभग 30 वर्ष की मौके पर मृत्यु हो गई जबकि उसके साथ गोविंद पुत्र बैरागी गौड़ गंभीर रूप से घायल हो गया प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका के परिवार में पत्नी सुमन उम्र लगभग 27 वर्ष व इनके दो बच्चे उम्र लगभग 3 वर्ष 5 वर्ष है। और घटना की सूचना परिवार में मिलते ही कोहराम मच गया और मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु शहर को भेजा।





More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
गड्ढे मे फंसकर अनियंत्रित कार रेलवे ट्रैक पर चढ़ी, युवक की मौत-