May 1, 2026

सुशांत सिंह राजपूत केस में SC में रिया की याचिका- अजय मिश्रा

Spread the love

सुशांत सिंह राजपूत केस में SC में रिया की याचिका पर रिया के वकील ने कहा- पटना में दर्ज FIR का घटना से कोई संबंध नहीं है, पटना में 38 दिन बाद FIR दर्ज हुई, बिहार सरकार मामले में बहुत दखल दे रही है
महाराष्ट्र सरकार के वकील- केस को लेकर सभी एंकर और एक्सपर्ट जज बने हुए हैं

सुशांत सिंह के पिता के वकील ने कहा कि मीडिया तो यह भी कह रहा है कि मामले में सीएम का बेटा भी शामिल है

सुशांत के पिता के वकील ने कहा कि वह इस मामले में फेयर जांच चाहते है, उन्हें मुम्बई पुलिस पर भरोसा नही, मुम्बई पुलिस अलग दिशा में जांच को ले जा रही है।सुशांत के पिता के वकील ने कहा कि सुशांत की डेडबॉडी पर जो निशान ने वह बेल्ट के हो सकते है

सुशांत के पिता के वकील ने कहा कि सुशांत की बॉडी को किसी ने पंखे से लटका हुआ नहीं देखा

सुशांत की बहन केवल 10 मिनट की दूरी पर थी, जब सुशांत के घर पहुँची तो बॉडी नीचे पर रखी हुई थी