दर्दनाक हादसे में आदमपुर थाने में तैनात कांस्टेबल की पत्नी की मौत
आदमपुर थाने पर तैनात बलिया निवासी सिपाही विवेक राय आज सुबह 15 दिन की छुट्टी पर बनारस से बलिया जा रहे थे की चौबेपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में धक्का मार दिया
बोलेरो से धक्का लगते ही सिपाही समेत उनका परिवार सड़क पर जा गिरा
सूचना पर पहुंचे चौबेपुर थाना प्रभारी संजय त्रिपाठी ने तत्काल सभी को उपचार हेतु अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने विवेक की पत्नी अनिता राय(32) को मृत घोषित कर दिया
विवेक और उनकी बेटी गुनगुन(5) और बेटा रुद्र(4) बाल बाल बच गये।
अनिता की मौत की खबर मिलते ही विवेक अपनी सुध बुध खो बैठा, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह विवेक को संभाला
दुर्घटना कर भाग रही बोलेरो को चौबेपुर पुलिस ने 5 किलोमीटर पीछा कर चालक समेत पकड़ लिया है।

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
गड्ढे मे फंसकर अनियंत्रित कार रेलवे ट्रैक पर चढ़ी, युवक की मौत-