वाराणसी पुलिस टीम द्वारा थाना शिवपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0298/2020 धारा 279/337/338/304ए भादवि से संबंधित अभियुक्त जीत नारायण सिंह गिरफ्तार*
थाना शिवपुर पुलिस टीम को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना शिवपुर पर पंजीकृत मुकदमें से सम्बन्धित वाहन संख्या यू0पी0 65 CJ 4021 व अभियुक्त बेलवरिया से रिंग रोड़ की तरफ आ रहा है । उक्त सूचना पर बेलवरिया से रिंग रोड़ के पास चेकिंग की कार्यवाही की जाने लगी तभी बेलवरिये से रिंग रोड चाँदमारी की तरफ आ रहे एक स्कार्पियो वाहन आता दिखा। पुलिस टीम को देख वाहन चालक ने वाहन को रोड के किनारे खडा कर भागने का प्रयास किया गया । आवश्यक बल प्रयोग करके वाहन चालक को पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम जीत नारायन सिंह पुत्र अकबाल नारायन सिंह निवासी ग्राम खोचवा थाना मिर्जामुराद वाराणसी उम्र करीब 51 वर्ष बताया।
कड़ाई से पूछने पर बताया कि दिनांक 03.08.2020 को दान्दूपुर रिंग रोड के पास मिर्जामुराद वाराणसी से सिन्धौरा वाराणसी राखी बधवाने के लिए जा रहा था कि, दान्दूपुर रिंग रोड क्रास करते हुए दो व्यक्ति मेरे वाहने से टकरा गये थे । मौके से मै भाग गया था । अभियुक्त व वाहन को कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय करीब 11.45 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । जिसके विरूद्ध थाना शिवपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त -*
• जीत नारायन सिंह पुत्र अकबाल नारायन सिंह निवासी ग्राम खोचवा थाना मिर्जामुराद वाराणसी ।
*पंजीकृत अभियोग -*
• मु0अ0सं0 0401/2020 धारा 279/337/338/304ए भादवि थाना शिवपुर वाराणसी।
बरामदगी का विवरण –
• एक स्कार्पियो यू0पी0 65 CJ 4021
*गिरफ्तार करने वाली टीम* –
उ0नि0 श्री चन्द्रदीप कुमार चौकी प्रभारी चांदमारी थाना शिवपुर वाराणसी ।
का0 चन्दन सिंह थाना शिवपुर वाराणसी।
कां0 विनोद कुमार सिंह थाना शिवपुर वाराणसी ।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-