May 29, 2026

एसएसपी द्वारा नई पहल से पुलिस कर्मियों को ख़ुशी

Spread the love

जनपद गाजियाबाद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद कलानिधि नैथानी द्वारा एक नई पहल की गई जिसमें पुलिस मैं काफी खुशी की लहर दौड़ गई है आप लोगों को छुट्टी के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे पहले तो लोग छुट्टी लेने के लिए सोचा करते थे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद दे एक ऐसा आदेश जारी किया जिससे जनपद की सारी पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की तारीफ कर रही है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद कई ऐसे प्रयोग कर चुके हैं चाहे वह लॉकडाउन से जुड़ा हुआ हो या अपराधियों से जुड़ा हुआ हो या अपने विभाग से जुड़ा हुआ हो हमेशा उनको सफलता मिली है.

एसएसपी गाजियाबाद श्री कलानिधि नैथानी ने आदेश दिया है कि इन मौकों पर अगर कोई कर्मचारी छुट्टी मांगता है तो उसे किसी भी कीमत पर छुट्टी दी जाएगी. वहीं लिखा है कि इस आदेश का सभी जगह पालन किया जाए. छुट्टी लेने की प्रक्रिया भी पहले की तरह ही रहेगी.

प्रायः देखने में आता है कि सालगिरह, निकट रिश्तेदारों की शादी ,जन्‍मदिन आदि पर अवकाश की स्‍वीकृति ना मिलने से पुलिसवाले पारिवारिक समारोहों में भी शामिल नहीं हो पाते हैं.

छुट्टी मिलने से उनकी पारिवारिक और सामाजिक खुशियां लौट आएंगी और वह तनावमुक्त होकर अपनी ड्यूटी कर सकेंगे