June 25, 2026

ADG जॉन के पुलिस कर्मी भी कोरोना के चपेट में

Spread the love

वाराणसी। देश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों में कमी नहीं आ रही है। वहीं वाराणसी में भी प्रतिदिन कोरोना से संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। यहां हर रोज नए मरीजों का मिलना बदस्तूर जारी है। रविवार को बीएचयू से मिली रिपोर्ट के अनुसार 144 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। जिसके बाद जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 3093 हो गयी है। वहीं आज 112 मरीज ठीक होकर घर भी गए हैं। अबतक कुल 1247 मरीज स्वस्थ होकर अपने अपने घरों के लिए डिस्चार्ज हो चुके हैं। आज वाराणसी में इस बीमारी से 3 लोगों की मौत भी हुई है। जिले में कुल 62 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1784 है।

अधिक जानकारी के लिए कृपया लिस्ट देखें –