सिया राम मिश्र
वाराणसी महानगर सहित पूर्वांचल के अनेक जिलों के ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स के अकाल के चलते मरीज बेहाल हैं । डेंगू के मरीजों को प्लेटलेट्स न मिलने से परिजन परेशान हैं । इस कारण चिकित्सालयों में आए दिन हंगामे की स्थिति बन रही है । डेंगू समेत विभिन्न बीमारियों के चलते मंडलीय और पंडित दिनदयाल उपाध्याय अस्पताल एवं अनेक प्राइवेट चिकित्सालयों जहां बेड खाली नहीं है वहीं , भर्ती डेंगू के मरीजों को प्लेटलेट्स नहीं मिल रहा है । सरकारी और गैर सरकारी ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स नहीं है । लोगों को इसके लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है या फिर परिजनों के रक्तदान के बाद प्लेटलेट्स मिल रहा है । मंडलीय , पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल और आइएमए समेत लगभग सभी ब्लड बैंकों में प्लेटलेट्स नहीं है । यहां प्लेटलेट्स न मिलने से हंगामे पर उतारू लोगों को किसी तरह शांत कराया जा रहा है । प्राइवेट अस्पतालों में प्लेटलेट्स उपलब्ध है , लेकिन वे मनमानी किमत पर बेच रहे हैं । अमूमन , 15 अगस्त से सितंबर के बीच में डेंगू मरीजों की संख्या अधिक होती है । अक्टूबर से स्थिति नियंत्रण में आने लगती है , लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है । डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है । मंडलीय और दीनदयाल उपाध्याय में डेंगू के 73 मरीज भर्ती है । 300 संदिग्ध इस माह आ चुके हैं । दोनों अस्पतालों में भर्ती डेंगू के मरीजों को प्लेटलेट्स नहीं मिल रहा है । प्राइवेट अस्पतालों में भी डेंगू के मरीज भर्ती है । वे भी यहां से प्लेटलेट्स मांग रहे है ।

More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max