August 26, 2026

चेंकिंग के दौरान पुलिस वाले ने किया एक शख्स को लहूलुहान – टी.एन .

Spread the love

उत्तराखंड रुद्रपुर: सीपीयू (CPU) कर्मी की हरकत से गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव किया जिसके बाद पुलिस को भीड़ को काबू करने के लिए अतिरिक्त फोर्स मंगाना पड़ा. इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक (MLA) राजकुमार  भी घटना स्थल पर पहुंच गए |

उत्तराखंड के रुद्रपुर में इंद्रा चौक पर सीपीयू (CPU) की चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के सिर में चाबी घुसाने  का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक रमपुरा निवासी दीपक बाइक से आ रहा था. चेकिंग के दौरान सीपीयू कर्मी ने उसे रोक लिया और गाड़ी के पेपर दिखाने को कहा. इस बीच सीपीयू कर्मी और दीपक में बहस हो गई. जिसके बाद सीपीयू कर्मी ने गुस्से में आकर गाड़ी की चाबी दीपक के सिर में घुसा दी. दीपक का सिर  खून से लथपथ हो गया | दीपक ने अपने परिजनों और आस -पास  के लोगों को इसकी जानकारी दी. गुस्साए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और कोतवाली पर जाकर सीपीयू कर्मचारी के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे | जिसके बाद धीरे-धीरे बात बढ़ने लगी और लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी | और लोगों ने किया पुलिस पर पथरावसीपीयू कर्मी पर गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव किया | जिसके बाद पुलिस को भीड़ को काबू करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल मंगाना पड़ा. इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक राजकुमार  भी घटना स्थल पर पहुंच गए | उन्होंने पुलिस को खूब लताड़ा और बेकाबू होती भीड़ को रोकने का  प्रयास किया और पुलिस कप्तान से शहर से सीपीयू हटाने की मांग की |

SP ने कहा मामले की जांच होगी

वहीं, एसपी प्रमोद कुमार ने मामले की जांच करने की बात की और आगे कार्यवाही करने की बात कही है | साथ ही उन्होंने कहा पुलिस पर पथराव करने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्यवाही होगी | फिलहाल किसी भी तरह की घटना को रोकने के लिए रमपुरा मोहल्ले में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है |