April 19, 2026

*कर्तव्य पथ पर पुलिस अधिकारी का बलिदान* अजय मिश्रा

Spread the love

दिल्ली : यातायात पुलिस किसी के लिए ठुल्ला होती है किसी के लिए मामू औसत लोगों के लिए घूसखोर लेकिन आप यह नहीं जानते कि आप सकुशल घर से निकल कर वापस पहुंच जाते हैं इसमें यातायात पुलिस कितना खून अपना जलाती है। एक दो पुलिसकर्मियों की वजह से पूरे यातायात प्रबंधन पर आप द्वारा उंगली उठाई जाती है लेकिन निष्ठावान और समर्पित अधिकारी अपना प्राण देकर आपकी सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।
कल दिल्ली में यातायात नियंत्रण के दौरान हुई दुर्घटना में घायल होने के उपरांत वीरगति को प्राप्त हुए एसीपी श्री साकेत कौशिक को कोटिशः नमन रहेगा और उन्हें MVD INDIA NEWS परिवार की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

जय हिंद जय भारत
तेरा वैभव अमर रहे मां, हम दिन चार रहे ना रहे।।