April 19, 2026

पत्नी गई मायके तो पति ने लगाई फांसी – घनश्याम प्रजाति

Spread the love

आजमगढ़ : रौनापार थाना क्षेत्र के मा कर्मनाथ पट्टी गांव निवासी एक युवक ने पत्नी के मायके चले जाने से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मारहा कर्मंनाथ पट्टी गांव निवासी 32वर्सिय मंटू यादव पुत्र रामजीत यादव गुरुवार की रात कहीं से घर पर पहुंचा और अपने कमरे में चला गया। जहां उसने चारपाई की रस्सी खोल कर उससे छत के चुल्ले से फंदा बनाया और लटक गया। रात साढ़े नौ बजे छोटा भाई बृजेश उसे खाना खाने के लिए बुलाने गया तो वह कमरे रस्सी के सहारे झूलता हुआ मिला। उसकी मौत हो चुकी थी। छोटे भाई की चीख सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए।इसके साथ ही आसपास के लोग भी जुट गए। सुचना पुलिस को दी गई। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था और दो बच्चों का पिता था। परिजनों के अनुसार दो दिन पूर्व मंटू ने अपनी पत्नी संध्या से शराब पीने के लिए पैसा मांगा। पत्नी ने पैसा नहीं दिया। जिसे लेकर दोनों में विवाद भी हुआ । इसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई। इसी से क्षुब्ध होकर मंटू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।