June 13, 2026

गोण्डा अपहरण कांड में बच्चे को सकुशल बरामद करने वाली टीम को मिलेगा इनाम – अजय मिश्रा

Spread the love

 लखनऊ। गोंडा के कर्नलगंज में कल अपहृत किए गए गुटखा कारोबारी के 6 वर्षीय बेटे की सकुशल बरामदगी पर गोंडा पुलिस एवं एसटीएफ टीम को एक-एक लाख रुपए के ईनाम की घोषणा अपर मुख्य सचिव/गृह अवनीश अवस्थी की ओर से की गई है।
अपहृता की पत्नी छवि पांडेय ने ही 4 करोड़ की फिरौती के लिए पिता को फोन किया था। छवि का पति व भाई भी गिरफ्तार, दो बदमाशों को मुठभेड़ में गोली लगी।
अपहृत बच्चे को 14 घंटे के भीतर परिवार वालों को सौंपा गया। अपहरण में प्रयुक्त अल्टो कार व दो तमंचे बरामद।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने किया ऐलान-

अपर मुख्य सचिव गृह ने ₹200000 का इनाम देने की घोषणा की एसटीएफ को ।

कारोबारी के पोते के अपहरण का मामला, एडीजी L&O प्रशांत कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस

➡अपह्रत बच्चे को बरामद किया गया

➡बच्चे की उम्र 8 वर्ष की है

➡एसटीएफ की टीम को लगाया था

➡बच्चे को कहीं और ले जाना चाह रहे थे अपहरणकर्ता

➡मुठभेड़ के बाद बच्चे को बरामद किया  – ADG

➡पुलिस कार्रवाई में 2 बदमाश घायल

➡एक कार,पिस्टल, 2 तमंचे बरामद

➡फिरौती मांगने वाली महिला भी अरेस्ट

➡टीम को 2 लाख के इनाम की घोषणा

➡पुलिस-STF को 1-1 लाख का इनाम

➡सूरज ,छवि पांडे, राज पांडेय

➡उमेश यादव को भी गिरफ्तार किया गया

➡पुलिस की ओर से अभी भी कॉम्बिंग जारी-ADG