September 15, 2026

सहादत गंज पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Spread the love

लखनऊ :-

सहादत गंज   डीसीपी पश्चिमी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के नेतृत्व में लगातार पश्चिमी क्षेत्र में अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है ।

शातिर वाहन चोर इस्लाम उर्फ बौना को सहादतगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्त करीब 3 साल से वांछित चल रहा था।

लखनऊ के अलग-अलग थानों में करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है। अभियुक्त थाना ठाकुरगंज समेत कई थानों से भी वांछित चल रहा था।

लगातार डीसीपी पश्चिमी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के नेतृत्व में पश्चिमी क्षेत्र की पुलिस सक्रिय है और अपराधियों की धरपकड़ कर रही है।