लोहता मकान से हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा,दो आरोपित गिरफ्तार।
एक आरोपित के पास से एक देशी तमंचा 12 बोर व दो जिंदा कारतूस 12 बोर पुलिस ने बरामद किया ।
लोहता : पुलिस ने मकान से हुई चोरी का 10 दिन के भीतर ही पर्दाफाश कर दिया है। साथ ही चोरी करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। यही नहीं उनकी निशानदेही पर चोरी का सारा माल भी बरामद कर लिया गया है।
लोहता थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि राम राती वर्मा खेवसीपुर निवासी के मकान में घुसकर चोरों ने सामान चोरी कर लिया गया था।उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। साथ ही चोरों की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस ने बीती रात kovid 19 के दौरान चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के तहत कोरौत चौराहे के समीप से मुखबिर खास सूचना पर चोरी के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। वही पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपितों से कड़ाई से पूछताछ के दौरान सतीश कुमार पटेल उर्फ पिंटू पुत्र गुलाब पटेल ग्राम कपरफोरवां थाना जंसा निवासी व चोरी का सामान खरीदने वाला धीरज सेठ पुत्र जगदीश सेठ ने अपना जुर्म कबूल किया । वही सतीश पटेल के पास से पुलिस ने एक देशी तमंचा 12 बोर व दो जिंदा कारतूस 12 बोर का बरामद किया है।वही धीरज सेठ के पास से एक जोड़ी चांदी का पायल,एक चांदी का करधन,एक हार्डिक्स,तीन पेनड्राइव, 12 सौ 30 रुपया बरामद करते हुए आरोपितों को पुलिस ने जेल भेज दिया है । वही गिरफ्तार करने वालो में सब इंपेक्टर शिव सहाय सरोज ,कांस्टेबल पवन कुमार यादव , अरुण कुमार , आदित्य कुमार , विजय कुमार शामिल रहे

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-