रोहनिया के ग्राम दरेखू निवासी रमेश प्रजापति 30 वर्ष बीती रात शराब के नशे में घर पर पत्नी और परिजनों से विवाद के बाद साइकिल द्वारा घर से निकल गया।घर से लगभग कुछ दूरी पर प्राचीन शिव धाम मंदिर (दरेखुं) में शीशम के पेड़ पर गमछा के सहारे फांसी लगा लिया।सम्भवतः गमछा फट जाने के वजह से शव जमीन पर पड़ा मिला।शव को देखने पर प्रतीत हो रहा था कि जैसे जमीन पर उसको लिटाया गया है गले में गमछे का फटा हुआ हिस्सा लिपटा था। घटना की सूचना पाकर मौके पर मोहनसराय चौकी इंचार्ज घनश्याम गुप्ता ने पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया।मौत की सूचना से पत्नी अनिता व परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक को दो बेटे है।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-