कोरोना अपडेट: वाराणसी में COVID-19 की नहीं थम रही रफ्तार, सुबह 11 बजे तक मिले इतने संक्रमित
वाराणसी। देश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों में कमी नहीं आ रही है। वहीं वाराणसी में भी प्रतिदिन कोरोना से संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। यहां हर रोज नए मरीजों का मिलना बदस्तूर जारी है। शुक्रवार को सुबह 11 बजे तक आई रिपोर्ट में 20 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वाराणसी में इस खतरनाक बीमारी से अबतक कुल 30 लोगों की जान जा चुकी है। जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1067 हो गया है। जबकि 499 मरीज स्वस्थ होकर अपने अपने घरों के लिए डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 538 है।
More Stories
सीएम योगी आदित्यनाथ के कोविड संक्रमण पर निर्देश-
कोविड संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में, बनाए रखें सतर्कता व सावधानी: मुख्यमंत्री
मॉक ड्रिल करके देखी गयी, कोविड संक्रमण से निपटने की तैयारी-