September 14, 2026

डॉक्टरों ने विकास दुबे को मृत घोषित किया

Spread the love

  कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों का हत्यारा विकास दुबे शुक्रवार सुबह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया, विकास दुबे को उज्जैन से कानपुर ला रही यूपी एसटीएफ की काफिले की गाड़ी आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई, हादसा कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर हुआ, बताया जा रहा है कि जब गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई, उस समय विकास दुबे हथियार छीनकर भाग निकलने की कोशिश की,

इसके बाद घटनास्थल पर विकास दुबे और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई, मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल विकास दुबे को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, कार हादसे में गाड़ी में मौजूद एसटीएफ के दो कर्मचारी भी घायल हुए हैं, घायलों को हैलेट अस्पताल पहुंचाया गया है।