*चोरों का स्थानीय पुलिस को खुली चुनौती*
वाराणसी चोलापुर स्थानीय थाना क्षेत्र के गोसाईपुर पुलिस चौकी अंतर्गत पलाही पट्टी चौराहे स्थित इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में आज चोरों के द्वारा तीसरी बार लगभग हजारों रुपए की चोरी से क्षेत्र में मचा हड़कंप ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रिक की दुकान उमंग चौबे पुत्र धुरेंद्र चौबे निवासी राम गांव की इलेक्ट्रिक की दुकान पलहिपट्टी चौराहे पर स्थित था कुछ दिनों पूर्व मकान मालिक के द्वारा दुकान को खाली करने के लिए कहा गया था उसके बाद दुकान को खाली करने के बाद दुकान की सभी समान पलहिपट्टी चौराहे से तथा वहां के पिकेट से लगभग 30 मीटर नई जगह पर सामान को शिफ्ट किया गया था लेकिन वहां पर शिफ्ट होने के बाद लगातार आज तीसरी बार उस दुकान में चोरी की गई जबकि दुकान से लगभग 30 मीटर की दूरी पर ही पुलिस पिकेट है जहां पर हमेशा पुलिस के जवान तैनात रहते हैं लेकिन उसके बावजूद भी चोर आए दिन स्थानीय पुलिस को चुनौती देकर उनके बगल से ही लगातार एक ही दुकान से चोरी का सिलसिला जारी रखें है लेकिन स्थानीय पुलिस चोरों को आज तक पकड़ने में नाकाम साबित हुई ।
पुलिस की उदासीनता के कारण कभी चोर दे सकते हैं बड़ी घटना को अंजाम*





More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ