November 8, 2026

महिलाओं से अश्लीलता पर महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान

Spread the love

महिलाओं से अश्लीलता व अभद्रता से बात करने के मामले को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने लिया स्वतः संज्ञान

देवरिया के भटनी थाने में थानेदार द्वारा हुई महिला से अश्लीलता को संज्ञान में लेते हुए श्रीमती सुषमा सिंह ने पत्रचार के जरिये पुलिस महानिदेशक से रिपोर्ट तलब की है

उन्नाव में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी द्वारा महिला से अभद्रता करने वाले मामले में भी श्रीमती सुषमा सिंह ने रिपोर्ट तलब किया

कल लखनऊ में एक थानेदार द्वारा महिला से फोन पर ग़ैरजिमेदाराना ढंग से तथा अभद्रता से बात करने के मामले को लेकर भी उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह ने स्वतः संज्ञान में लेते हुए पुलिस मुखिया से रिपोर्ट तलब किया ।।

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह ने पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश को पत्राचार द्वारा उपरोक्त घटनाओं के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस कर्मियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर आयोगको अवगत कराने के निर्देश दिए।।