लोहता पुलिस चेकिंग के दौरान एक तस्कर को गांजे के साथ किया गिरफ्तार ।
लोहता : लॉक डाउन में गांजा की तस्करी कर रहे एक तस्कर को लोहता पुलिस ने दबोच लिया। गांजा बरामद कर उसके खिलाफ एनडीपीएस में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।
लोहता कार्यवाहक प्रभारी अवधेश तिवारी ने बताया कि बुधवार की शाम लोहता पुलिस गस्त पर निकले थे कि एक अभियुक्त छितौनी की ओर से अवैध गांजा लेकर पिसौर पुल की तरफ जा रहा था।जिसपर लोहता पुलिस ने अभियुक्त को मास्क लगाने के लिए रोका तो भागने के फिराक में था । उस दौरान कोटवा चौकी इंचार्ज राधेश्याम सिंह , उपनिरीक्षक अक्षय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अभिषेक राय अपने सदलबल तस्कर के पास पहुंचकर दबोच लिया।जहाँ पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ में अपना नाम करीमुल्ला 52 वर्ष पुत्र हाजी निजामुद्दीन आजाद नगर बजरडीहा भेलूपुर वाराणसी निवासी बताया,जिसे पुलिस पकड़कर थाने लायी। वही लोहता पुलिस ने तस्कर के पास से एक किलो तीन सौ पचास ग्राम गांजा बरामद करते हुए मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-