April 19, 2026

मुख्तार अंसारी के नजदीकी गिरफ्तार

Spread the love

*फर्जी लाइसेंस असलहाधारी मऊ पुलिस के रडार पर-*
पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अनुराग आर्य के निर्देशन में फर्जी लाइसेंसी असलहों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि मुख्तार अंसारी के नजदीकी *संजय सागर पुत्र चन्द्रदेव राम निवासी ग्राम सरवां* ने गलत जन्मतिथि दर्शाते हुए 02 शस्त्र लाइसेंस प्राप्त किये हैं। co सिटी द्वारा जांच की गई। आरोप सही पाए जाने पर कल 01.07.2020 को इसके विरुद्ध FIR न. 579/20 धारा 420, 467, 468, 471 IPC दर्ज किया गया है।

अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है व दोनों लाइसेंसी शस्त्र ( 1 SBBL गन व 1 पिस्टल) जब्त कर लिए गए हैं।

इस व्यक्ति की सही जन्मतिथि 10.10.1979 है। यही हाई स्कूल मार्कशीट में भी है।

इसने पहला शस्त्र SBBL गन का लाइसेंस 1997 में बनवाया था। उस समय इसकी वास्तविक उम्र लगभग 17 वर्ष 07 माह थी। नाबालिग होने के कारण लाइसेंस नहीं बन सकता था इसलिए इसके द्वारा फ़र्ज़ी तरीके से 10.10.1967 dob एफिडेविट दिखाते हुए अपनी उम्र 30 वर्ष दिखाकर शस्त्र लाइसेंस प्राप्त किया गया था।

वर्ष 2009 में दूसरा शस्त्र लाइसेंस बनवाते समय लगे एफिडेविट में इन्होंने अपनी जन्मतिथि 10.10.1979 दिखाई है जो कि सही है क्योंकि तब तक यह व्यक्ति बालिग हो चुका था।

आभियुक्त सरवां का पूर्व प्रधान भी है। पूछताछ व आस पास के लोगों से जानकारी पर ज्ञात हुआ है कि मुख्तार अंसारी गिरोह के लोगों से इसके नजदीकी सम्बन्ध काफी लंबे समय से है।