April 18, 2026

कैण्ट पुलिस को मिली कामयाबी दो शातिर अपराधी कट्टे के साथ गिरफ्तार

Spread the love

वाराणसी  : *थाना कैण्ट पुलिस द्वारा चेकिंग में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद नाजायज कट्टा .315 बोर, 03 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर, एक मोटर साईकिल पल्सर बिना नम्बर की व 01 अदद मोबाइल आईफोन बरामद*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद वाराणसी/पुलिस अधीक्षक नगर/अ0पु0अ0(क्षेत्राधाकिरी कैण्ट) के निर्देशन में इनामियां वांछित अभियुक्त व असल्हा तस्करो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 01-07-2020 को प्रभारी निरीक्षक थाना कैण्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आशियाना चौराहे पर आने जाने वाले व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान दो शातिर बदमाशो को गिरफ्तार कर लिया गया जिनके कब्जे से 01 अदद नाजायज कट्टा-.315 बोर, 03 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर, 01 अदद मोटरसाइकिल बजाज पल्सर बिना नम्बर की व 01 अदद मोबाईल आईफोन बरामद हुआ। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना कैण्ट पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*पूछताछ विवरण-*
पूछताछ के दौरान अभियुक्त मो0 खालिद व मो0 कामरान ने बताया कि हमलोग मिर्जापुर के रहने वाले है। हमलोग सौकिया कट्टा व कारतूस रखते है ताकि दोस्तों के बीच भौकाल बना सके। यह कट्टा हमलोगो ने मिर्जापुर के एक लड़के से खरीदा था। हमलोग दारु, बीयर, गांजा के शोखीन है। हमलोग जमीन की प्लाटिंग में दलाली करते है। क्षेत्र के लोगो को डरा धमका कर अपना काम कर लेते है। जिससे लोगो में दहशत बनी रहती है। डर के मारे किसी से बताते नहीं है और हमलोग का सारा काम बडे आसानी से हो जाता है। मार्केट में छोटे बड़े दुकानदार कोई भी सामान बडी आसानी से दे देते है। आज हमलोग शिवपुर में एक पार्टी में जा रहे थे कि आप लोगो द्वारा पकड़ लिया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*
 मो0 खालिद पुत्र मोईनुद्दीन निवासी कोलऊन थाना अदलहाट जिला मिर्जापुर उम्र- करीब 33 वर्ष।
 कामरान पुत्र सिराजुद्दीन निवासी शेरपुर थाना अदलहट जिला मिर्जापुर उम्र करीब-25 वर्ष।

*बरामदगी का विवरण-*
 01 अदद नाजायज कट्टा-.315 बोर।
 03 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर।
 01 अदद मोटरसाइकिल बजाज पल्सर बिना नम्बर की।
 व 01 अदद मोबाईल आईफोन।
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त मो0 खालिद*
 मु0अ0सं0 0029/2020 धारा 364 भादवि थाना भेलूपुर जनपद वाराणसी
 मु0अ0सं0-0535/2020 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कैण्ट वाराणसी
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त कामरान*
 मु0अ0सं0-0536/2020 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कैण्ट वाराणसी
नोट- अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
 प्रभारी निरीक्षक थाना कैण्ट श्री राकेश कुमार सिंह, उ0नि0 श्री अशोक कुमार चौकी प्रभारी नदेसर, उ0नि0 श्री वसीम उल्ला खाँ, का0 रामानन्द यादव, का0 अश्वनी कुमार सिंह, का0 मनीष कुमार बघेल, का0 विपिन कुमार गुप्ता, का0 हरि प्रकाश व का0 चालक अभिमन्यु सिंह थाना कैण्ट, वाराणसी।