*मछली कारोबारी समेत तीन आरोपित जेल गए*
वाराणसी : कैंट पुलिस ने सोमवार को छावनी क्षेत्र में स्थित बंगला नम्बर 51 पर छापेमारी कर मुख्तार अंसारी के करीबी माने जा रहे मो. सलीम, राजेश कुमार विश्वकर्मा व अरविंद कुमार को गिरफ्तार किया था, जिन्हें मंगलवार को प्रतिबंधित मछली का अवैध कारोबार करने के मामले में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि कुमार दिवाकर की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सभी पक्षों की दलीलों के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-