August 29, 2026

पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Spread the love

आजमनगर :-देश में बढ़ते पेट्रोल डीजल की कीमतों के मद्देनजर कांग्रेस के आह्वान पर आजमनगर में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया आजमनगर बाजार में प्रदर्शन कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने डीजल एवं पेट्रोल की कीमतों को वापस लेने की केंद्र सरकार से मांग की वही कांग्रेसी युवा नेता तौकीर आलम ने कहा कि केंद्र सरकार को शर्म आनी चाहिए इस कोरोना संकट के दौरान डीजल एवं पेट्रोल की कीमतों में लगातार वृद्धि की जा रही है परंतु सरकार बेशर्मी से यह कह रही है कि सरकार के हाथों में कीमतों में रोक लगाना संभव नहीं है उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो यही बीजेपी के लोग जब विपक्ष के रोल में इसी पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों पर हो रही वृद्धि पर कांग्रेस सरकार पर लगातार हमला कर रही थी स्मृति रानी दिल्ली के सड़कों में गैस सिलेंडर लेकर प्रदर्शन कर रही थी और तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को चूड़ियां भेज रही थी अभी स्मृति रानी किसी बिल में जाकर छुप गई है ।
जबकि कार्यक्रम मस्जिद चौक से आरंभ होकर प्रभाष चौक बाजार होते हुए केसरी चौक आजमनगर मे संपन्न कराया गया इस अवसर पर युवा कांग्रेसी नेता तौकीर आलम के अलावे सहवाज कलंदर, रिजवान अहमद, योगेश्वर प्रसाद भगत, प्रेमचंद्र भगत, नवेद आलम, नफीस आलम, संजय राय, रिजवान राही जहिर हुसैन, आदि सहित सैकड़ों की तादाद में कांग्रेसी कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित थे ।