*यूपी के अम्बेडकरनगर में दिन दहाड़े ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या, हत्या कर भाग रहे 2 बदमाशो को उग्र भीड़ में पीट पीटकर मार डाला*
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में दिनदहाड़े चिनगी के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से नाराज दुकानदारो व ग्रामीणों ने हमलावर चार बदमाशों को घेर लिया। उग्र लोगों की पिटाई से इन दोनों बदमाशों की भी मौके पर मौत हो गई। वहीं, ग्रामीण और पुलिस शेष दो बदमाशों की घेराबंदी किए हुए हैं।
इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के उतरेथू में पूर्व कनिष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख टांडा व मौजूदा ग्राम प्रधान धर्मेंद्र उतरेथू बाजार स्थित रामभवन वर्मा की कीटनाशक की दुकान पर बैठे हुए थे। दोपहर लगभग दो बजे दो मोटरसाइकिल से आए चार बदमाशों ने पहुंचते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से ग्राम प्रधान धर्मेंद्र वर्मा (47) की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही दुकानदार रामभवन भी गोली लगने से घायल हो गए।
घटना से नाराज दुकानदारों व आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और भाग रहे बदमाशों को घेर लिया। इनमें से दो बदमाश ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। उग्र भीड़ की पिटाई से दोनों बदमाशों की भी मौके पर ही मौत हो गई।
अभी भी ग्रामीण शेष दो बदमाशों की घेराबंदी किए हुए हैं। मौके पर थानाध्यक्ष संजय सिंह के साथ सीओ टांडा अमर बहादुर भी पहुंच गए हैं।
एसपी आलोक प्रियदर्शी भी मौके पर है

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-