CBSE Pending Exams: बिना परीक्षा के 12वीं के स्टूडेंट्स को पास कर सकता है सीबीएसई बोर्ड
विश्वस्त सूत्रों की मानें तो सीबीएसई बोर्ड बिना परीक्षा के कक्षा 12 के स्टूडेंट्स को प्रमोट करने पर विचार कर रहा है. कोविड की वजह से लिया जा सकता है यह फैसला, पढ़ें पूरी खबर.

CBSE May Cancel Class 12 Pending Exams: विश्वस्त सूत्रों से मिली खबर के अनुसार सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन क्लास 12 के बचे विषयों की परीक्षाएं कैंसिल करने पर विचार कर रहा है. आपकी जानकारी के लिये बता दें कि आने वाली 01 से 15 जुलाई के मध्य सीबीएसई बोर्ड की पेंडिंग परीक्षाएं आयोजित होनी है, लेकिन कोरोना के तेजी से बढ़ते हुये केसेस को देखकर बोर्ड, इस निर्णय पर पुनः विचार कर सकता है. संभावना है कि स्टूडेंट्स को बिना परीक्षा के ही पास कर दिया जाए. दरअसल जब लॉकडाउन शुरू हुआ था तब कोरोना के केसेस आज की तुलना में बहुत कम थे. वर्तमान स्थिति बहुत भयावह है, जहां कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. इस वजह से स्टूडेंट्स और पैरेंट्स की चिंता बढ़ती जा रही है. कुछ अभिभावकों के समूह ने तो परीक्षा कैंसिल कराने के संबंध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दाखिल करी है. उनका कहना है कि स्टूडेंट्स की सेफ्टी इस समय सबसे अधिक जरूरी है.
BERNARD GOUDIE


More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
यूपी बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट 2023 का रिजल्ट आज होगा घोषित-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-