आजमनगर प्रखंड के अंतर्गत पंचायत- जोकर के वार्ड न0 10 में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत विशेषकर भूमिहीन दलित एवं महदलित परिवार के लिए दो पुरूष तथा दो महिला सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन आजमनगर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि श्री मतीन अंसारी एवं मुखिया श्री तनवीर अहमद के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस बीच प्रखंड समन्वयक- प्रखंड परियोजना अनुश्रावन ईकाई आजमनगर जितेन्द्र मंडल ने निगरानी कमिटी को चाभी सौंपते हुए स्थानीय लाभार्थी से इसका सही उपयोग करने देख रेख एवं साफ सफाई के लिए एक दूसरे को सहयोग एवं प्रेरित करने की बात कही । वहीं दूसरी ओर इस अवसर पर मौजूद स्वच्छाग्रही रिजवान अहमद, नवीन कुमार मंडल, गणेश कुमार मंडल, अशोक शर्मा, गिरानंद शर्मा, तारिक अनवर, उमर फारूक एवं खुश्बू परवीन आदि के द्वारा सी एल टी एस गतिविधि के माध्यम से उपस्थित ग्रामीणों को स्वच्छता की महत्ता पर जोर देने की अपील की गई ताकि विकट परिस्थिति में हर तरह के संक्रमण रोग से बच सकें। उक्त अवसर पर ग्रामीणों के अलावे पंचायत के सरपंच पुरूषोत्तम शर्मा एवं पंचायत सचिव सह कनभेनर कर्मशील चौधरी भी मौजूद रहे।






More Stories
पटना में लगे ‘अतीक अहमद अमर रहे’ के नारे-
अतीक अशरफ हत्याकांड का असर यूट्यूबर पत्रकारों पर अब पड़ने लगा-
मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों तक 9 राज्यों में लू की चेतावनी जारी की-