Siyarammishra Varanasi
वाराणसी महानगर
” नगर-परिक्रमा ”
कलम की नजर से :-
शारदीय नवरात्र में नगर में करीब 240 स्थानों पर छोटे बड़े पूजा पंडाल बनाएं गए है । इन पूजा पंडालों में स्थापित देवी प्रतिमाओं के दर्शन पुजन के लिए आज गुरुवार को सायंकाल से ही श्रद्धालुओं का रेला नगर भ्रमण को सड़कों पर निकल गया है । इससे शिव की नगरी काशी के प्रमुख इलाकों में पैर रखने की जगह नजर नहीं आ रही है . अनेक आकर्षक पूजा पंडालों को देखने के लिए सड़कों पर श्रद्धा का जो सैलाब उमड़ा हुआ है उनका वर्णन लेखनी के माध्यम से कर पाना संभव नहीं लगता । अपार आन्नद व उर्जा से लबरेज बच्चे अपने माता-पिता का हाथ पकड़ मेला क्षेत्र में कौतूहल भरे नजरों से पंडालों का सौन्दर्य तो कहीं जगमग करती रंगबिरंगे बल्बों से सुसज्जित मार्ग के सौंदर्य को निहारते स्त्री-पुरुष बच्चे नजर आ रहे है । कहीं चाट-पकौड़े का स्वाद ले हरे है तो कहीं चरखी झुला पर आन्नद ले रहे है । तो कहीं मन पसंद खिलौने खरीदने के लिए अपने माता-पिता से जिद्द कर रहे है । बड़ा मनोरम दृश्य नजर आ रहा है । कहीं पंडाल के पास सेल्फी लेने में मसगूल है तो कहीं कानफोड़ू ध्वनिविस्तारक यन्त्र की आवाजें सुनाई पड़ रहा है ।
जगतगंज से लेकर लहुराबीर चौराहे और चेतगंज हथुआ मार्केट के अलावा मैदागिन , विशेश्वरगंज तक केवल भक्तों का रेला
लगा है । परिवार संग पंडालों को देखने निकले लोगों ने जहां जगतगंज में विद्युत झालरों से सड़क के दोनों तरफ एक से बढ़कर एक झांकी देखीं , वहीं हथुआ मार्केट का पंडाल लोगों के आश्चर्य व आकर्षण का केंद्र बना है । इस भीड़ को देखते हुए लहुराबीर से चेतगंज की तरफ वाहनों के प्रवेश पुरी तरह से प्रभावित है । दुसरी तरफ नगरी नाटक मंडली के समीप और बड़ा गणेश पर बने पूजा पंडाल भी लोगों को आकर्षित कर रहा है ।

More Stories
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-