भाकियूलोकशक्ति के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष श्री ललित परमार जी का कल रात 07 जून 2020 के रात 11 बजे कोरोना से निधन से संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता व झारखंड प्रदेश प्रभारी , राष्ट्रीय अध्यक्ष , सभी राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारीयो मे शोक की लहर है ।
किसानो व गरीबो के मसीहा और भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के सच्चे सिपाही रहे ललित परमार कोरोना वायरस से रात आकस्मिक निधन हो गया । गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष रहे श्री परमार जी ने भाकियूलो संगठन मे रहते हुए इस वैश्विक महामारी कोरोना वायरस मे गुजरात के गरीब, किसान, मजदूर व असहाय लोगों की जी जान से सहायता किया था । बिना किसी संक्रमण के डर, भय से उन्होंने कोरोना काल मे भी घर पर न रहे और यहां तक कि अस्पतालो तक अपने ही पैसो से अनेकानेक सुविधा उपलब्ध कराने का काम किया । उनसे राष्ट्रीय अध्यक्ष व मेरी बात होने पर संक्रमण से बचने की सलाह बार बार दिया गया लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था । भाकियूलो संगठन व गुजरात मे संगठन की रीड थे ।
जरुरतमंद, असहाय को ही जरूरत की चीजों को बांटने के क्रम मे ही कोरोना वायरस संक्रमण के शिकार हो गए और कोरोना की इस लड़ाई मे जिंदगी की जंग हार गये ।
शोक व्यक्त करने वालो मे राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह जी, राष्ट्रीय महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता व झारखंड प्रदेश प्रभारी डा. शैलेश कुमार गिरि , वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुन्ना पांडे और बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री सोनेलाल सिंह जी के साथ सभी राष्ट्रीय , प्रदेश व जिला पदाधिकारी भी शामिल है ।
मै डा. शैलेश कुमार गिरि राष्ट्रीय महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता व झारखंड प्रदेश प्रभारी अपने संगठन की ओर से श्री ललित परमार प्रदेश अध्यक्ष गुजरात के जज्बे को सलाम करता हूं और संकट की इस घडी मे संगठन उनके पूरे परिवार के साथ है भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे ।





More Stories
सूरत के सेशन कोर्ट ने सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को ज़मानत दे दी-
बुजुर्ग दंपत्ति की कोठी पर कब्जा करने में ठग किरण पटेल की पत्नी गिरफ्तार-
अतीक की प्रयागराज वापसी पर बड़ी खबर-