बड़ागॉव में तीन घरों से नगदी सहित चालीस लाख की भीषण चोरी
क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से पुलिसिंग व्यवस्था ध्वस्त
बड़ागॉव वाराणसी १८ अक्टुबर– इन दिनों बड़ागॉव क्षेत्र में बेखौफ चोरों के द्वारा लगातार चोरी की घटना को अंजाम देते हुये मारूडीह एवं सेमरी गांव में तीन घरों को निशाना बनाते हुये आज बीती रात पौने चार लाख रूपया नगद सहित लगभग पैंतीस लाख रूपये मुल्य के सोने चांदी के आभूषण और कीमती सामान चुरा ले गये लगभग पंद्रह दिन से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं में अबतक एक भी घटना का खुलासा पुलिस नहीं कर पायी है नही चोरों का सुराग लगा पायी है जिससे पुरे क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है ।
क्षेत्र में चोरी की अबतक की सबसे बड़ी घटना आज बुधवार की रात मारूडीह गांव के चिकित्सक हौशिला तिवारी एवं एल आई सी एजेंट विजय शंकर तिवारी के घर घटित हुई जिसमें छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने भंडार गृह के दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे के अंदर घुसे और बक्सा ,आलमारी ,पलंग एवं अटैची का ताला तोड़ते हुये हौशिला तिवारी के घर से दो लाख रूपया नगद सहित सोने के आभूषणों में चार वजनी चैन ,तीन मंगलसुत्र ,छह अंगुठी,चार जोडी़ झुमका ,एक जोड़ी बाली ,दो जोड़ी कान का टप्स ,दो कीमती हार ,दो मांगटीका ,दो नथिया चार जोड़ी चुड़ीं व दो जोड़ी पैजनी एवं चांदी के आभूषणों में आठ जोड़ी पायल ,दो जोड़ी पलानी, पांच जोड़ी बिछिया सहित कीमती सामान चुराने के बाद चोर बगल के विजय शंकर तिवारी के घर को निशाना बनाते हुये ठीक उसी प्रकार से बक्सा ,आलमारी को तोड़कर डेढ़ लाख रूपया नगद सहित सोने के आभूषणों में पांच चैन ,चार कंगन ,दो हार , बारह अंगुठी महिला पुरूष ,चार लाकेट ,तीन मंगलसुत्र ,एक मांगटीका ,चार नथिया, पंद्रह जोड़ी बाली,नाक की कील सात पीस,दो बड़ा बाला एवं चांदी के आभूषणों में दो पैजनी ,दो कर्धनी ,सात जोड़ी पायल तथा सौ ग्राम वजन की बिछिया चुरा ले गये । घटना के समय परिवार के लोग उसी मकान के आगे के कमरे में सोये थे चोरी की जानकारी हौशिला तिवारी की पत्नी सुदामा तिवारी को तब हुआ जब वह रात दो बजे लघुशंका करने उठी थी उन्होंने देखा की भंडार गृह का ताला टुटा हुआ था उनके द्वारा शोरगुल मचाने पर विजय शंकर के परिवार के लोग जग गये और देखा की उनके भी कमरे का ताला तोड़कर चोर उपरोक्त समाचार चुरा ले गये हैं । वहीं चोरों का एक गिरोह इसी थानाक्षेत्र के सेमरी गांव निवासी बनारसी सिंह के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर पच्चीस हजार नगद एवं सोने के आभूषणों में दो चैन, दो कनफुल एवं सात साड़ी चुरा ले गये इसी गांव में चोरों ने आज से पांच दिन पुर्व राधेश्याम सिंह के घर से साठ हजार नगद सहित लगभग चालीस हजार रूपये मुल्य के आभूषण और सामान चुरा लिये थे । चोरी गये कुल सामानों में चार लाख पैंतीस हजार नगद सहित लगभग छत्तीस लाख रूपये मुल्य के आभूषण और कीमती सामान चोरों के हाथ लगे हैं । चोरी की सुचना रात में ही भुक्तभोगियों ने १०० नंबर पर पुलिस को दे दिया है वहीं क्षेत्रिय पुलिस सुबह ८:३० बजे डाग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट ( फारेंसिक टीम) के साथ मौके पर पहुंचकर चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी ।∇

More Stories
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-