September 15, 2026

दहेज के लिए बहु को जलाने का प्रयास करने वाले सास ससुर गिरफ्तार

Spread the love

 थाना जमालपुर पुलिस द्वारा दहेज के लिए बहु को प्रताड़ित करने व जलाने का प्रयास करने के आरोपी सास ससुर गिरफ्तार अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 हरेन्द्र सिंह थाना जमालपुर मयहमराह द्वारा दहेज के लिए बहु को प्रताड़ित करने व जलाने का प्रयास करने के आरोपी सास ससुर को गिरफ्तार किया गया, थाना जमालपुर पर दिनांक 03.06.2020 को वादी मारकण्डे पुत्र शिवमूरत निवासी मिल्की थाना जमालपुर मीरजापुर द्वारा तहरीर देकर बताया गया की उसकी पुत्री रेनू पत्नी बलवन्त की शादी ग्राम भदावल में लगभग-12 वर्ष पूर्व हुई थी, दिनांक 02.06.2020 को प्रात: उसके ससुराल ग्राम भदावल में उसके ससुर राजेश, सास माया द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए मिट्टी का तेल डालकर जलाने का प्रयास किया गया, जिसका इलाज वादी के द्वारा वाराणसी में करवाया जा रहा है, इस संबंध में थाना जमालपुर पर रेनू के सास व ससुर के विरुद्ध मु0अ0स0-41/2020 धारा 498ए,326 भा0द0वि0 व ¾ डीपी एक्ट पंजीकृत किया कराया गया था, उक्त अभियोग के वाछिंत अभियुक्तों की गिऱफ्तारी के क्रम में त्वरित कार्यवाही करते हुए उ0नि0 हरेन्द्र सिंह थाना जमालपुर मयहमराह हे0का0 मनोज यादव, का0 महताब खां, म0का0 अनिता द्वारा अभियुक्त 1-राजेश सिंह पुत्र रामदीन 2-माया पत्नी राजेश निवासीगण भदावल थाना जमालपुर को आज दिनांक 04.06.2020 को समय 06.00 बजे भदावल तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।