मुंबई मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात इस वक्त मुंबई से 490 किमी और सूरत से 710 किमी दूर दक्षिण पश्चिम की ओर केंद्रित है। अगले 12 घंटे में इसके तूफान के रूप में शक्तिशाली होकर तबाही मचाने की आशंका है। आईएमडी ने कहा है कि अरब सागर में डिप्रेशन तीव्र होकर एक गंभीर चक्रवाती तूफान निसर्ग में तब्दील होने वाला है। यह तीन जून को रायगढ़ जिले में हरिहरेश्वर और दमन के बीच उत्तर महाराष्ट्र और गुजरात तटों को पार करेगा। निसर्ग को अम्फान जितना खतरनाक नहीं माना जा रहा है। वास्तव में यह अभी पूर्ण रूप से चक्रवात भी नहीं बन है, यह सिर्फ समुद्र में डिप्रेशन (दबाव) बना है जो गहरे डिप्रेशन में तब्दील होकर चक्रवात बनेगा और फिर निसर्ग कहलाएगा। यह बुधवार को रायगढ़ जिले के हरिहरेश्वर और दमन के बीच टकराएगा और फिर गंभीर चक्रवात तूफान में बदलेगा। हिंद महासागर से उठने वाले चक्रवात के शक्तिशाली होने के 1 से 5 के बीच के स्केल में निसर्ग को फिलहाल नंबर 2 पर रखा गया है। निसर्ग तूफान में हवा की गति 95 से 105 किमी प्रति घंटा हो सकती है। जबकि अम्फान को सुपर साइक्लोन कैटिगरी में नंबर 5 पर रखा गया था हालांकि बाद में यह कमजोर होकर एक पायदान पीछे हो गया था लेकिन फिर भी यह बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान था। इसमें हवाओं की गति 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही थी।
पिछले साल अरब सागर में 5 चक्रवात बने थे
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले साल अरब सागर में निरंतर साइक्लोन ऐक्टिविटी देखी गई थी। ऐसा 100 साल से भी ज्यादा समय में पहली बार हुआ था। पिछले साल अरब सागर से 5 चक्रवात उठे रहे थे- वायु, हिक्का, क्यार, महा और पवन। जबकि साधारण तौर पर साल में एक या दो चक्रवात ही बनते हैं।

More Stories
क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो द्वारा रखी गयी बैठक हुई संम्पन्न – विजय परमार
एक और एयरलाइन दिवालिया हुई-
मुम्बई जूना पुणे मुम्बई हाइवे पर बस गिरी खाई में हुआ बड़ा हादसा – विजय परमार