मिर्जापुर । गंगा अवतरण की पूर्व संन्ध्या पर मां गंगा की लहरों की निर्मलता की तरह माहौल बनता दिखाई पड़ा । 31 मई को मां गंगा 6 मरीजों के वायरस को बहा ले गई और वे पॉजिटिव से निगेटिव होकर 1 जून को गंगा-पूजन कर सकेंगे । इस समय विंध्याचल क्वारन्टीन सेंटर में 16 से अब 10 ही पॉजिटिव मरीज रह गए । रविवार की रिपोर्ट में 3 पुनः पॉजिटिव न हुए होते तो यह संख्या 7 हो गई होती । कुल 57 की रिपोर्ट रविवार, 31 मई को आई है। 3 छोड़ सभी निगेटिव है । इसमें 6 और 3 को छोड़ सभी की पहली रिपोर्ट थी । इसी के साथ 48 की जांच भेजी भी गई है ।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-