उत्तर प्रदेश:- प्रवासी कामगारों को रोजगार देने के लिए मुख्यमंत्री आज सुबह 10 बजे 4 एमओयू पर हस्ताक्षर करेंगे। इसमें रियाल एस्टेट में ढाई लाख, इंडस्ट्री असोसिएशन में 5 लाख, लघु उद्योग में 2 लाख और सीआईआई में 2 लाख लोगों को रोज़गार देने पर एमओयू साइन होगा।
निशातगंज :- नदी में कूदकर युवती ने की आत्महत्या निशातगंज की गली न0 6 में रहने वाली 33 वर्षीय मालती ने की बीमारी के चलते नदी आत्महत्या भोर सुबह उठकर गोमतीं में कूदकर किया सुसाइड बीमारी के चलते नदी सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस गोताखोरों की मदद से पुलिस ने शव को गोमतीं नदी से निकलवाया महानगर थाना क्षेत्र की घटना ।
लखनऊ :-सीएम योगी आदित्यनाथ विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत सुबह 10 बजे चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि में होंगे शामिल सुबह 10:45 बजे टीम 11 के साथ बैठक करेंगे सीएम योगी शाम 5:30 बजे खाद्य प्रसंस्करण दुग्ध उत्पादन पर्यटन और वस्त्र उद्योग नीति में संशोधन को लेकर करेंगे बैठक शाम 7 बजे सभी जिलाधिकारियों और नोडल अफसरों के साथ करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मुख्यमंत्री आवास 5 कालिदास मार्ग पर होंगे सभी कार्यक्रम
कानपुर :-विवादित सपा विधायक इरफान सोलंकी ने उड़ाई लॉकडाउन की धज्जियां। हॉटस्पॉट इलाके में विधायक ने जुटाई करीब 100 लोगों की भीड़। 42 सेकेंड के वीडियो में दिखे डिप्टी एसपी, थानेदार समेत कई पुलिसकर्मी । हॉट स्पॉट क्षेत्र भीड़ के साथ बैठक का वीडियो तेजी के साथ हुआ सोशल मीडिया पर वाइरल।
कानपुर :-कोविड मरीजों का हाल चाल लेने हैलट अस्पताल का निरीक्षण करने कानपुर पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना हैलट इमरजेंसी का निरीक्षण किया व मरीजो से हाल चाल लिया साथ में उपस्थित रहे कानपुर जिलाधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी , डीआईजी अनंत देव तिवारी व अन्य अधिकारी।
गाजियाबाद:- दिल्ली सीमा पर रोके गए सैकड़ो वाहन, सूर्य नगर सीमा पर वाहनों का जमावड़ा लगा, 7 बजे के बाद गाजियाबाद में प्रवेश पर रोक।
हाथरस :- मंत्री अतुल गर्ग ने किया औचक निरीक्षण, जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, साफ-सफाई में खामियां मिलने पर नाराजगी, महिला जिला अस्पताल का भी किया निरीक्षण, सभी को साफ-सफाई को लेकर दिए निर्देश।
हरदोई :- मामूली बात में 2 गुटों में जमकर संघर्ष,मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल,दोनों पक्षों की तरफ से दर्ज किया मुकदमा,पुलिस पर हल्की धाराओं में केस का आरोप,एसपी ऑफिस में एक पक्ष ने की शिकायत,शाहाबाद कोतवाली इलाके का मामला।
लखनऊ :- सीएम योगी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे,7 बजे जिलों के DM,नोडल अफसरों से VC,लॉकडाउन-4 खत्म होने के पहले VC करेंगे,जिलों की मौजूदा स्थिति जानेंगे CM योगी,क्वारेंटाइन सेंटर्स के बारे में बात करेंगे CM
मुंबई:- बॉम्बे कोर्ट की नागपुर बेंच ने गैंगस्टर अरुण गवली की परोल 5 दिन बढ़ाई। कोर्ट ने कहा है कि वह ट्रेवल परमिट लेकर नागपुर जेल में सरेंडर करें। गवली नवी मुंबई जेल में सरेंडर करने पहुंचे लेकिन उन्हें कोरोना के डर से एंट्री नहीं दी गई।
दिल्ली :- पीएम आवास पर चल रही बैठक समाप्त ,अमित शाह बैठक के बाद आवास से निकले,करीब 2 घंटे से ज्यादा समय चली बैठक,पीएमओ के अफसर मीटिंग में शामिल रहे।
दिल्ली: – बच्चों की ऑनलाइन क्लाक को लेकर विवाद, स्मार्टफोन की मांग न पूरी होने पर विवाद, दंपति में हुआ झगड़ा, पत्नी ने लगाई आग, पत्नी ने खुद को आग लगाकर की खुदकुशी, दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके का मामला।
कृष्णानगर:- कृष्णानगर थाने के समीप हुआ भीषण एक्सीडेंट । से टकराकर कार पलटी एक युवक गम्भीर रूप से घायल पुलिस ने तत्काल पहुँच युवक को भेजा अस्पताल।

More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-