November 6, 2026

यूपी सरकार ने अपना फैसला वापस ले लिया

Spread the love

लखनऊ। यूपी सरकार ने कोरोना वार्ड में मरीजों द्वारा इस्तेमाल किये जा रहे मोबाईल को प्रतिबंधित कर दिया था, लेकिन शाम होते होते यूपी सरकार ने मोबाईल बैन को हटा दिया है। ये जानकारी यूपी के वित मंत्री चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री ने एक निजी चैनल पर बताया है। बता दें कि रविवार की सुबह योगी सरकार द्वारा जारी निर्देश में कोविड केयर में मरीजों को मोबाइल रखने पर बैन कर दिया गया था, जिसके बाद से वार्डों में खलबली मच गयी थी। लेकिन कहा ऐसा भी जा रहा था कि कोविड केयर की व्यवस्थाओं को पोल खोलने के लिए लोग वीडियो बनाकर भेज रहे थे, जिसके बाद मोबाइल को बैन कर दिया गया था। सोचने वाली बात यहां पर यह है कि अगर मोबाइल को बैन कर दिया जाता है तो मरीजों का एकमात्र सहारा उनका वहां मोबाइल ही था, जिसमें वो अपना थोड़ा टाइम पास कर सकते हैं और अपने लोगों से बात कर खुश हो सकते हैं , लेकिन शाम होते ही यूपी सरकार ने अपना फैसला वापस ले लिया है, जिसके बाद मरीजों और उनके परिजनों ने राहत सांस ली है