वाराणसी। जिले में कोरोना का कहर जारी है। प्रतिदिन यहां संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। रोज नए मरीज सामने आ रहे हैं जो चिंता का कारण बने हुए हैं। शनिवार को जहां कोरोना की 3 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, तो वहीं रविवार को भी 18 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद जिले में जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 147 हो गयी है।
जानकारी के मुताबिक जिले में कोरोना के 18 नए मामले सामने आए हैं। जिसमे सीओ सदर का एक हमराही भी शामिल है। बाकी अन्य लोग प्रवासी हैं जो बाहर से जिले में प्रवेश किये हैं। प्रवासियों में 16 मुम्बई से आये हैं, जबकि 1 व्यक्ति अहमदाबाद से वापस लौटा है।

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ