June 23, 2026

पिछले 24 घंटों में covid 19 का आकड़ा एक लाख 25 हजार के पार

Spread the love

नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या आज एक लाख 25 हजार को पार कर गयी। हालांकि इसमें से आधे मामले पिछले कुछ दिनों से तेजी से सामने आये हैं जब से विशेष ट्रेनों के जरिये विभिन्न जगहों पर फंसे हुए लोगों की आवाजाही शुरू हुयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ कर 3720 हो गयी है। जबकि संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर एक लाख 25 हजार 101 हो गयी है। देश में पिछले 24 घंटे में इस वायरस के कारण 137 लोगों की मौत हुयी है जबकि 6654 नये मामले सामने आये हैं। इससे अब देश में वर्तमान में 69,597 लोगों का इलाज चल रहा है। जबकि 51783 हजार से अधिक लोग बीमारी से ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। 3250 मरीज 24 घंटे में ठीक हुए हैं। बता दें कि देश में 51783 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक करीब 15 अन्य देशों में कोरोना वायरस के कारण भारत से अधिक मौत हुयी हैं। हालांकि, देश में ऐसे मरीजों की संख्या 69597 है, जिनका इलाज चल रहा है और भारत इस लिहाज से दुनिया में पांचवें स्थान पर है। अमेरिका, रूस, ब्राजील और फ्रांस ऐसे मुल्क हैं जहां भारत से अधिक मरीजों का इलाज चल रहा है। कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में भारत आंकड़ों के हिसाब से दुनिया का 11वां सर्वाधिक प्रभावित देश है। दस सबसे अधिक प्रभावित देशों में से कुछ में सक्रिय मामलों की संख्या भारत से कम है, जिसमें स्पेन, इटली, जर्मनी, तुर्की एवं ईरान शामिल