नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख पार कर गया है। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक, अब भारत में कुल कंफर्म मामलों की संख्या एक लाख 1 हजार 139 हो गई है। इस तरह से एक लाख केस पार करने वाला भारत विश्व का 11वां देश बन गया है। बता दें कि देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा एक लाख को पार कर गया है। इस जानलेवा बीमारी की चपेट में आकर अब तक 3 हजार से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं। राहत की बात है कि अब तक 39 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं,वहीं अगर पूरी दुनिया की बात करें तो अब तक कोरोना के 48 लाख से अधिक कंफर्म केस सामने आ चुके हैं, जबकि 3 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों संख्या 33053 हो गयी है जिसमें 7688 लोग ठीक हो चुके हैं और 1198 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं गुजरात में अब तक 11379 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है जिसमे से अब तक 4499 लोग ठीक हो चुके हैं और 659 लोगों की मौत हो चुकी है। अगर पूरे यूपी बात करें तो अब तक यूपी में संक्रमितों की संख्या 4259 पहुंच गयी है, जिसमें से 2441 लोग ठीक हो चुके हैं और 104 लोगों की मौत हो चुकी.





More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-