*जनपद-कुशीनगर*
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्रा कुशीनगर द्वारा कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए* थाना हाटा क्षेत्रान्तर्गत सुकरौली बार्डर का निरीक्षण कर ट्रक में आने वाली सवारियों को उतारकर बस में बैठाने और जनपद की सीमा तक छोड़नें हेतु अपनी उपस्थिति में कार्यवाही सुनिश्चित करायी गयी । सभी हाइवे के थानों की पेट्रोलिंग पार्टी चेक करने और सड़क पर पर्याप्त पुलिस प्रबंध किए जाने की व्यवस्था बनाये रखने की स्थिति तथा होल्डिंग एरिया में जल और भोजन की व्यवस्था का जायजा लिया गया। सभी थाना प्रभारियों को अधिकतम समय हाइवे पर रहकर यातायात नियमों के अनुपालन कराने के साथ ही ड्यूटी पर तैनात अधि0/कर्मचारीगणों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये कि बार्डर पर सतर्क दृष्टि रखी जाये। किसी भी वाहन/व्यक्ति को बिना जांच के जनपद की सीमा में प्रवेश न करने दिया जाये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय व पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना हाटा क्षेत्र का भ्रमण कर यातायात सुरक्षा व्यवस्था व कानून व्यवस्था का जायजा भी लिया गया।

More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-