July 7, 2026

4 सैनिटाइजेसन टनल आज लगवाएं गए

Spread the love

प्रतापगढ़ -:
वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते प्रकोप से चिंतित विधायक रानीगंज अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने क्षेत्रवासियों को बचाने के लिए अपने निजीकोष से विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुछ दिन पूर्व *सैनिटाइजेसन टनल* लगाए जाने की घोषणा की थी जिस क्रम में 4 सैनिटाइजेसन टनल आज उपलब्ध हुआ। रानीगंज विधायक ने बताया कि प्रथम चरण के तहत उपलब्ध 4 टनल में से 3 टनल क्रमशः *रानीगंज, गौरा एवं दिलीपपुर बाजार* में *सार्वजनिक स्थलों* पर स्थापित किये जाएंगे तथा *1 टलन* शहर स्थित उनके ब्यवसायिक प्रतिष्ठान *रामेश्वरम मार्केट* में भी लगाया जाएगा क्योंकि इलाहाबाद बैंक की मुख्य शाखा, एक्सिस बैंक, विभिन्न बैंकों के एटीएम, बाटा शोरूम एवं अन्य शॉपिंग प्रतिष्ठानों के होने से लगने वाली भीड़ एवं कैम्प कार्यलय पर जनता दर्शन कार्यक्रम में आने वाले लोगो को कोरोना महामारी से बचाने के लिए सैनीटाइज किया जा सके। आगे और भी टनल मंगाए जा रहे है जिन्हें क्षेत्र के अन्य बाजारों में प्रतिस्थापित कराया जाएगा।